सिकंदराराऊ। फ्रंट ऑफिस’ प्रणाली लागू करने के विरोध में वकीलों, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 20 वें दिन भी जारी रही। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन तहसील परिसर में किया जा रहा है, जिसके कारण रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। सोमवार को भी प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘फ्रंट ऑफिस’ व्यवस्था को तानाशाहीपूर्ण निर्णय बताया है। उनकी मुख्य चिंता यह है कि इस प्रणाली से वर्षों से इस कार्य से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। हड़ताल के कारण तहसील परिसर में सामान्य गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज ठप रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर जमीनों से संबंधित कार्यों में। धरने की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी के चौहान राकेश (शोला) ने की ,जबकि संचालन अधिवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। इस मौके पर राजेश बघेल,कुलदीप कुमार पुंढीर ,जितेंद्र यादव, गौरीशंकर गुप्ता ,देवेंद्र दीक्षित शूल, मुरारी लाल शर्मा, विपिन कुमार ,सुरेश चंद्र, राधेश्याम यादव, महेश चंद्र अंजाना, बृजेश यादव ,प्रमोद बघेल, महेंद्र सिंह यादव, वीरपाल सिंह यादव, अवनेश कुमार शर्मा ,भरत सिंह कुशवाहा ,श्रीकांत, देवकांत कौशिक, उदयवीर सिंह, सूरजपाल बघेल, राजेश यादव, प्रियांशु दरगढ़ आदि मौजूद रहे ।









