दस वर्षीय नन्ही मॉडलिंग श्रद्धा ने कम समय में जीतीं कई प्रतियोगिताएं

सासनी की बेटी और मॉडलिंग की उभरती हुई सितारा 10 वर्षीय श्रद्धा वाष्र्णेय ने अपनी प्रतिभा के दम पर कम समय में ही सफलता की नई इबारत लिख दी है। मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के महज छह माह में श्रद्धा ने न केवल कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया, बल्कि कई खिताब अपने नाम कर क्षेत्र का मान भी बढ़ाया है।
अपनी उम्र के बच्चों के लिए प्रेरणा बनीं श्रद्धा का आत्मविश्वास और रैंप वॉक पर उनकी अदाकारी दर्शकों का दिल जीत रही है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। श्रद्धा वार्ष्णेय अब अपने मॉडलिंग करियर में अगले स्तर पर पहुंचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जो भी ब्रांड, आयोजक या संस्थान अपने मॉडलिंग शो, प्रोडक्ट प्रमोशन या किसी विशेष कार्यक्रम के लिए एक होनहार बाल मॉडल की तलाश कर रहे हैं, वे श्रद्धा से संपर्क कर सकते हैं। यह नन्ही प्रतिभा न केवल मंच की शोभा बढ़ाएगी, बल्कि अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से किसी भी ब्रांड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम है। श्रद्धा के माता पिता के साथ क्षेत्र में खुशी की लहर है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment