ओवरब्रिज की रैंलिंग से टकराई ट्रैक्टर ट्राली: हादसा टला

हाथरस। शहर के तालाब ओवरब्रिज पर आज सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई और ट्रैक्टर का एक्सल टूटने से वह ओवरब्रिज की बाउंड्री से जा टकराया। हादसे में ट्रॉली में बैठा एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जहां राहगीरों की भीड़ लग गई। वहीं काफी देर के लिए यातायात भी अवरुद्ध हो गया।

बताया जाता है तालाब ओवरब्रिज पर आज सुबह गल्ले से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन ट्रैक्टर ट्राली में बैठा एक युवक घायल हो गया। घायल युवक आकाश निवासी लाला का नगला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज पर दुर्घटना के कारण जाम लग गया। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से हटवाया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाजरे की बोरियां लदी थीं और वह मंडी समिति जा रहा था। गनीमत रही कि ट्रैक्टर बाउंड्री तोड़कर नीचे नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment