सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के मौहल्ला कन्या जूनियर हाईस्कूल क्षेत्र में आज एक 37 वर्षीय टेलर की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने घर में बिजली का काम कर रहे थे। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। टेलर की मौत से परिवार में भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कस्बा के मौहल्ला कन्या जूनियर हाईस्कूल निवासी करीब 37 वर्षीय अतेंद्र कुमार पुत्र रामगोपाल टेलरिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह आज अपने घर में बिजली संबंधी कार्य करते समय उन्हें अचानक तेज विद्युत करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर गिर पड़े।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है मृतक टेलर अतेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के समय उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। अतेंद्र की असामयिक मौत से मौहल्ले में भारी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।











