संघ परिवार के साथ जायंट्स ग्रुप ने किया योगाभ्यास

हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तरफरा मार्ग गणेश मंदिर पर योग दिवस का भव्य आयोजन धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी योग साधक व साधिकाओं द्वारा योग किया गया।। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक धर्मेंद्र ने योग के बारे में लोगों को जागरूक किया।उन्होंने कहा कि रोग को योग से ही दूर किया जा सकता हैं। प्रधानमंत्री द्वारा किए गए आवाहन पर योग को विदेश में भी लोग अपना रहे है और संघ के कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

योगा गुरु महेश का महिला शक्ति द्वारा प्रतीक चिन्ह व पटका पहना कर स्वागत किया गया।तत्पश्चात प्रार्थना की गई।। इस अवसर शाखा कार्यवाह रामनारायण वर्मा,जॉयट्स ग्रुप की अध्यक्ष सीमा शर्मा,भाजपा मीतई मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक,गौरव आर्य,संजय सक्सैना,मूलचन्द्र वाष्र्णेय,गौरवकांत शर्मा,यतीश , डॉ. राजकुमार, नवीन,अखिलेश,मोहित, विष्णु वाष्र्णेय,श्याम मिश्रा,ललित कुमार,डालचन्द्र कुशवाहा,वीरेंद्र सोनी आदि अनेक मातृशक्ति और स्वयंसेवक मौजूद थे।
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस गूंज ने भी आरएसएस परिवार के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।अध्यक्ष सीमा शर्मा, सचिव नमिता गोयल, गौरी, संगीता, कविता, रश्मि, पूनम, अनीता, शिखा आदि सदस्याओ ने योग का लाभ उठाया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment