सासनी पुलिस ने किया चोरी की बुलेट बाइक सहित शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

पुलिस कप्तान चिरंजीवनाथ सिंन्हा के आदेशानुसार एएसपी रमानंद कुशवाहा और सीओ योगेन्द्र कृष्ण नारायण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत सासनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को चोरी की बुलेट बाइक सहित गिरफ्तार किया हैै।
बुधवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इगलास रोड स्थित दुर्गाधाम कालोनी के पास पहुंची तो वहां बुलेट मोटरसाईकिल के साथ खड़ा संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। तब पुलिए ने घेराबंदी करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो चोरी की निकली। पुलिस पकड़े गए संदिग्ध को कोतवाली ले आई। जहां पुलिस ने मोटरसाईकिल कब्जे में लेकर अरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। वहीं पूछताछ में अरोपी ने पुलिस को अपना नाम और पता समीर पुत्र युनुस खाँ, निवासी तिलोठी, बताया, साथ ही पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना इकवाल-ए-जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी की थी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी व उनकी टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment