रुदायन में श्रीमद् भागवत कथा में बही भक्ति की बाया उमड़ा जनसैलाव श्री मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेन्द्रदास जी महाराज ने भी सुनाई कथा

गांव रुदायन में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है, जहाँ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस धार्मिक आयोजन में श्री मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज जी ने अपने आशीर्वचन में श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को बताया।
बुधवार की कथा में महाराज जी नेबताया कि यह कथा न केवल मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि मनुष्य के जीवन में शांति और सद्गुणों का संचार भी करती है। वहीं कथा के मुख्य कथा व्यास दीनबंधु जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी और सरल शैली में भागवत कथा का रसपान कराया। उन्होंने कृष्ण लीलाओं, भक्त प्रहलाद की कथा और धर्म के मर्म को अत्यंत रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित भक्तगण भावविभोर हो गए। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख रूप से परीक्षित अजय अग्रवाल एवं मंजुला अग्रवाल,केशव दास जी, प्रशांत पाठक एडवोकेट, आचार्य खगेंद्र शास्त्री, सुनील शर्मा, रवि रावत, गौरा पाठक, मोहन दास, छोटे प्रधान विमल तिवारी, अनविश वत्स, महेश वत्स राहुल राणा, आदि मौजूद थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment