
सिकंदराराऊ । मोहर्रम के नजदीक होते ही कस्बा के इमामबाड़ों पर कारीगरों द्वारा दिन रात जुट कर ताजिए तैयार किए जा रहे है । कारीगर ताजियों पर भव्यता की सजावट करने में जुटे हुए है ।
बतादे कि चाँद की 10 तारीख व अंग्रेजी 26 जून को मोहर्रम का पर्व रंजो गम के बीच मनाया जाएगा । जैसे – जैसे पर्व नजदीक आता जा रहा है । वैसे- वैसे इमामबाड़ों पर ताजिए एवं अलम की छड़ें तैयार की जा रही है । कारीगर ताजियों की तैयारी में दिन रात जुटे हुए है । कारीगरों द्वारा ताजियों की शानदार सजावट की जा रही है । ताजियों को खूबशूरती प्रदान करने में कारीगरों के हाथ भी तेजी के साथ चल रहे है । हालांकि मोहर्रम के पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा भी तैयारियां की जा रही है । मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट है । प्रशासन द्वारा कस्बा में लगातार ताजियों के मार्गो का निरीक्षण किया जा रहा है । जिससे ताजिया निकलने में कोई परेशानी न हो । ताजिया मार्गो पर खामियां मिलने पर अधिकारियों द्वारा उन्हें दुरस्त करने को दिशा निर्देश भी दिए जा रहे है । जिन पर अमल भी किया जा रहा है ।












