अलीगढ़ रोड पर चल अतिक्रमण हटाओ अभियान:, अतिक्रमणकारियों में खलबली

हाथरस-15 जनवरी। शहर में नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और आज यह अभियान शहर के अलीगढ़ रोड पर चला तथा इस दौरान जेसीबी की मदद से कई कच्चे पक्के निर्माण, टीन शेड और होर्डिंग ध्वस्त कर दिए गए।।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई दुकानदार खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे। लेवर कॉलोनी के सामने दुकानों के बाहर लगे टीन शेड भी हटाए गए। नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे।अतिक्रमण हटाओ अभियान कार्यवाही के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण वे खामोश रहे।।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते काफी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने कल भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा और सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment