
सासनी। समाजवादी पार्टी के सांसद व पूर्व कैविनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का आज कस्बा सासनी में कुशवाहा समाज के दर्जनों लोगों ने फूल माला व सम्राट अशोक की तस्वीर भेंट कर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।
कस्बा सासनी में आज जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व जौनपुर से समाजवादी पार्टी के मौजूदा सांसद व यूपी सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का कस्बा सासनी में कुशवाहा समाज के दर्जनों लोगों द्वारा फूल माला पहनाकर व चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक की तस्वीर व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
पूर्व केविनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के मौजूदा सांसद ने अयोध्या राम मंदिर से चंदा चोरी के मामले में कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होकर कार्यवाही की जानी चाहिए।। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पत्रकार जयकिशोर कुशवाहा के अलावा कुशवाहा समाज के युवा समाजसेवी भूपेंद्र कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, भूदेव कुशवाहा व अन्य दर्जनों समाजसेवी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।









