
हसायन ग्राम पिछौती स्थित संत कृपाल आश्रम शाखा पर विश्व विख्यात संत राजिंदर सिंह जी महाराज की पवित्र वाणी में ऑडियो-वीडियो माध्यम से भव्य सत्संग आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वर्चुअली जुड़कर उनके दिव्य संदेशों को सुना। महाराज जी के प्रवचनों से जनसमूह को आत्मिक शांति और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा मिली, जिसके बाद सभी भक्तों ने सामूहिक भजन अभ्यास में भाग लिया और अंत में आयोजित अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।









