ग्राम पंचायत छीतीपुर में रात्रि चौपाल में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां

हसायन। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड हसायन के ग्राम पंचायत छीतीपुर  में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रात्रि चौपाल कार्यक्रम सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता तथा  विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा की उपस्थिति में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा आमजन के हित में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। चौपाल में अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, महिला एवं बाल विकास योजनाओं सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को इनका लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
सांसद एवं विधायक ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर  जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जन-जागरूकता स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
रात्रि चौपाल में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, खण्ड विकास अधिकारी, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, ग्राम प्रधान पति सुरेंद्र सिंह नायक, दीपक उपाध्याय, सचिन प्रताप सिंह, ठाकुर सत्यपाल सिंह, मुकुट शर्मा सहित क्षेत्र ग्रामीण उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया तथा जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार प्रकट किया।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment