
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला रोशनगंज में नामजदों ने दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला रोशनगंज निवासी राहिल पुत्र पप्पू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह सोमवार की रात्रि 9 बजे करीब अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था । तभी गुलाब, लल्ला, नवीन पुत्रगण ताहिर निवासी मौहल्ला मटकोटा व कलुआ निवासी मोहल्ला करीमनगर एकराय होकर होकर आए और आते गाली गलौज करने लगे। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके भाई साहिल को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









