Explore

Search
Close this search box.

Search

September 19, 2024 7:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के निधन पर पूर्व सांसद दिवाकर व पालिकाध्यक्ष श्वेता ने जताया शोक

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-18 मार्च। इगलास के पूर्व मंडल अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता कालीचरण गौड़ का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर तथा पालिकाध्यक्ष श्वेता चैधरी ने गांव तोछीगढ़ स्थित उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि पंडित जी भाजपा के कर्मठ सिपाही थे। पार्टी ने उन्हें जो भी दायित्व सौंपा उसका उन्होंने पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन किया। पार्टी के सभी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति रहती थी। उनके न रहने से न केवल परिवार, समाज के साथ साथ पार्टी के लिए भी अपूर्तनीय क्षति है।
पालिकाध्यक्ष श्वेता चैधरी ने कहा कि पंडित जी बहुत ही धार्मिक प्रवत्ति के व्यक्ति थे। वह हमारे परिवार के साथ बहुत नजदीकी से जुड़े थे। अभिवावक के रूप में हमेशा मार्गदर्शन करते रहते थे, उनका न रहना हमारी व्यक्तिगत क्षति हैं। एक मार्गदर्शक, अभिवावक व समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।
इस दौरान मुनेश गौड़, मनोज गौड़, योगेश गौड़, जमुना प्रसाद, शिवकुमार रावत, राजवीर सिंह नेताजी, भूपेंद्र सिंह, अरविन्द चैधरी, सोनू दिवाकर, विपिन शर्मा, सोनू बागमूला आदि मौजूद थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर