Explore

Search
Close this search box.

Search

October 6, 2024 6:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बलवीर सिंह बने लेखपाल संघ के अध्यक्ष किया जोशीला स्वागत

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनरतले तहसील परिसर सासनी में लेखपालों की एक आवश्क बैठक आहूत की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय अध्यक्ष, सचिव के सानिध्य में निर्विरोध निर्वाचन कर पदाधिकार दिए गये।
रविवार को आहूत बैठक में बलवीर सिंह को सर्वसम्मति से संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं गौरव चैधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवीन शर्मा को कनिष्ठ उपाध्यष्क्ष चुना गया। वहीं डालचंद को सचिव तथा नवनीत भारद्वाज को उपसचिव पद से नवाजा गया। कोषाध्यक्ष का पदभार दिलीप अग्रवाल को सौंपा गया। तो लेखा परीक्षक के पद हेतु सचिन गुप्ता को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। सभी पदाधिकारियों को लेखपालों ने पुष्पहार पहनाकर जोशीला स्वागत किया। वहीं सभी पदाधिकारियों ने पद और गोपनियता की शपथ लेते हुए अपने पद की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। यादव, साहब सिंह, चुनाव अधिकारी के रूप में रहे। बैठक में सभी लेखपाल मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर