Explore

Search
Close this search box.

Search

October 18, 2024 7:36 am

लेटेस्ट न्यूज़

गैस गोदाम में बदमाशों का धाबा चैकीदार को बंधक बनाकर सिलेंडर लूटे

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आगरा अलीगढ़ हाईवे पर गांव बरसै के निकट शुक्रवार की रात गैस गोदाम में बदमाशों ने धावा बोल दिया। चैकीदार को बंधक बनाकर बदमाश छियासठ रसोई गैस सिलेंडर लूट कर ले गाए। सुबह चैकीदार के शोर मचाने पर लोगों ने उसे बधंक से मुक्त कराया। जानकारी गोदाम मालिक को दी। वहीं पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।
रविवार को मिली जानकारीे के अनुसार आगरा अलीगढ रोड स्थित गांव बरसै के निकट सुहानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस के नाम से गैस सिलेंडर गोदाम है। जहां शहर के खातीखाना निवासी ओमवीर सिंह गोदाम में चैकीदार है। चैकीदार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि बदमाश गोदाम में घुस आए और तमंचे के बल पर हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। बदमाश मेन गेट खोलकर गोदाम से 66 सिलेंडर लूट कर मैक्स में लादकर फरार हो गए। सुबह चैकीदार के शोर मचाने पर आवाज सुनकर शनिवार की सुबह लोग गोदाम पर पहुंचे। बंधक बने चैकीदार को मुक्त किया। सूचना पुलिस को देने पर इलाका पुलिस ने छानबीन कर बदमाशों की तलाश की तो नंदराम गढ़ी के निकट बदमाशों की मैक्स मिली, लेकिन मैक्स से सिलेंडर गायब थे। चैकीदार ने बताया कि इससे पूर्व 28 जून को गोदाम से 80 सिलेंडर भरे टैक्टर को चोरी कर ले गए थे। गैस गोदाम इंचार्ज ने घटना की शिकायत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में दी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर